बेरमो: बोकारो थर्मल में कोयला लदी मालगाड़ी के 4 बोगियों में लगी आग, समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
Bermo, Bokaro | Jun 11, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के चार बोगियों में अचानक आग लग गई।बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे बताया गया कि बोगियों से धुआं उठता देख स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने तत्काल CISF यूनिट के अग्नि शमन दस्ते को बुलाया।