बालाघाट: बालाघाट में बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत
बालाघाट जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार लगभग प्रातः 3 बजे हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से वातावरण खुशनुमा हो गया और लोगों ने मौसम का आनंद लिया। बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहा। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और