दरभंगा: 18 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य, जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं
दरभंगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा गैस आपूर्ति तथा वितरण प्रणाली सतत निगरानी की जा रही है। ताकि किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं हो। 9,488 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ।जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 7,524 बेनीपुर अनुमण्डल में 682 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1282 शामिल है। यह जानकारी रविवार की शाम 5.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।