शाजापुर: मदरसा मदिनतुल उलूम में सालाना जलसा सम्पन्न, 73 से अधिक बच्चों ने कुरान की तालीम पूरी की
शाजापुर। शुक्रवार रात 10 बजे को मदरसा मदिनतुल उलूम, मदनी मस्जिद पीपल पत्ता में सालाना जलसे का आयोजन अकीदत व शानो-शौकत के साथ किया गया। आयोजन सदर जिला जमियत उलमा-ए-हिंद शाजापुर मौलाना अफजल साहब के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जबकि जलसे की सदारत शहर काज़ी मोहसिन उल्लाह साहब ने की। जलसे में विशेष बयान मुफ्ती-ए-आज़म हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अहमद खान साहब ने किए।