कटिहार: राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस पार्टी की बैठक, 'माई बहिन मान' योजना लॉन्च
बुधवार की शाम 5 बजे राजेंद्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। बैठक में माई बहन मान योजना के बारे में महिलाओं को बताया गया। इस योजना के तहत हर महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। बैठक के दौरान माई बहन मान योजना की लांचिंग की गई।