शाहनगर: शाहनगर में निषादराज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
शाहनगर में निषादराज जयंती के अवसर पर आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शाहनगर बाजार प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार सहित कस्बे की विभिन्न गलियों से होती हुई राम जानकी मंदिर, बोरी रोड मार्ग से गुजरते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक