कुडू: नियमित साधना से ही संभव है आत्मिक उन्नति व प्रभु प्राप्ति,टाटी में विहंगम योग संत समाज के सत्संग में संतों ने दिया संदेश
Kuru, Lohardaga | Jun 16, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत टाटी गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय सत्संग एवं अंकित श्वेत ध्वज स्थापना की गई। कुडू प्रखंड प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।