बिछवां क्षेत्र के सहारा गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र नवरत्न सिंह अपने पुत्र स्वराज सिंह पुत्र राजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से मैनपुरी बाजार आए थे। बाजार से वापस गांव लौटते समय सरकारी बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।