मड़ियाहू: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 4 बजे सड़क हादसे में 45 वर्षीय अजय ओझा की मौत हो गई। वह मुंबई जाने की तैयारी में भदोही रेलवे स्टेशन से टिकट लेने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, खेमापुर गांव निवासी अजय ओझा सुबह करीब 4 बजे पचवल हाईवे के पास पहुंचे थे।