बज्जू: बज्जू क्षेत्र में लेपर्ड का अंतिम संस्कार वन विभाग ने किया, चक 6 BDY में बाप-बेटे ने आत्मरक्षा में किया था हमला
Bajju, Bikaner | Mar 31, 2026 बज्जू उपखंड की ग्राम पंचायत बरसलपुर के चक 6 BDY में एक लेपर्ड के हमले में उसकी मौत हो गई। लेपर्ड ने खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल और कमल मेघवाल पर हमला किया था, जिसके बाद किसानों ने आत्मरक्षा में उस पर वार किए।हमले के दौरान पिता-पुत्र ने खेत में काम आने वाली दांती से अपना बचाव किया और लेपर्ड पर कई वार किए।