चंदेरी: चन्देरी में ताना वाना होटल के पास से पुलिस ने अवैध हथियार साथ मिलने पर 35 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
पुलिस को गुरूवार को दोपहर लगभग 3 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई चन्देरी में ताना वाना होटल के पास अवैध हथियार ले कर घूम रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से टांडा निवासी लक्ष्मण यादव उम्र 35 वर्ष को अवैध लोहे का बका लेकर घूमते हुए मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।