गढ़वा: मानहानि केस मामले में गढ़वा न्यायालय में हाजिर हुए पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, कहा: अपने बयान पर हूं कायम
Garhwa, Garhwa | Mar 16, 2024 मंत्री मिथिलेश ठाकुर की ओर से पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के खिलाफ दर्ज कराए गए मानहानि के मुकदमे में शनिवार को पूर्व विधायक न्यायालय में हाजिर हुए। न्यायालय में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाहर निकलने पर पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री की इस तरह की गीदड़ भभकी से वो डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं।