गढ़वा: गढ़वा झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिला कमेटी की बैठक टाउन हॉल की मैदान में हुई
Garhwa, Garhwa | Mar 12, 2024 गढ़वा झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिला कमेटी की बैठक टाउन हॉल की मैदान में प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें रामराज राम को जिला अध्यक्ष, आशुतोष कुमार पासवान को उपाध्यक्ष, अलीबकस अंसारी को जिला सचिव, शैतान कुमार पासवान को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।