खरगोन। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गायत्री मंदिर तिराहे पर शनिवार को एक निजी मॉल में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।