रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में फरियानी नदी पर निर्माणाधीन पुल को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में पुल और एप्रोच पथ की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।