नावकोठी: नावकोठी थाना में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, ग्रामीण रक्षा वाहिनी के जवान और चौकीदार को दी गई विदाई
थाना में पदस्थापित चौकीदार और गृह रक्षा वाहिनी के जवान के सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण एसडीपीओ सह थाना अध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि चौकीदार नोखेदार और गृह रक्षा वाहिनी के जवान सागर यादव आज सेवा निवृत हो गए। नोखे दास 30 वर्षों तक विभाग में अपनी सेवा दी, इनके बेदाग सेवा की सराहना किया गया ।