लोहरदगा: झामुमो समर्थित प्रत्याशी बालमुकुंद लोहरा का हटिया गार्डन व ढोडा टोली में जनसंपर्क, मिला महिलाओं का समर्थन
लोहरदगा नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है। मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने के लिए उम्मीदवार डोर-टू-डोर संपर्क साध रहे हैं। इसी क्रम में झामुमो समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बालमुकुंद लोहरा ने गुरुवार शाम लगभग 7 बजे लोहरदगा शहर के हटिया गार्डन और ढोडा टोली क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।