गुरुवार शाम 6 बजे थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। सिविल लाइन टीआई आरके मिश्र ने बताया कि मार्च माह मे चोरी हुई बाइक के मामले मे विशन रैकवार उम्र 18 वर्ष निवासी बरईपुरा और इसी माह 9 तारीख को चोरी हुई बाइक चोरी के आरोपी नूर खान उम्र 55 वर्ष निवासी मकरदा बरेली जिला रायसेन को गिरफ्तार किया।