चकिया: बिठवल कला में तेज रफ्तार डंपर के कहर से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीण हुए उग्र, चकिया–मुगलसराय मार्ग किया जाम
बबुरी थाना के बिठवल कला गांव में सोमवार सुबह 08 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार झा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया–मुगलसराय मार्ग जाम कर दिया और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम चकिया व विधायक चकिया के आश्वासन के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम खोला गया।