हिलसा: डीएवी स्कूल मे निजी विद्यालय संघ की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक, संगठन की मजबूती व रजिस्ट्रेशन पर हुआ मंथन
Hilsa, Nalanda | Jun 29, 2026 हिलसा शहर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी स्कूल के प्रांगण में निजी विद्यालय संघ की कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उसके प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संघ के निबंधन (रजिस्ट्रेशन) संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।