संग्रामपुर: संग्रामपुर के कांवरिया पथ पर 16 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों श्रावणी मेला की तैयारियां : डीएम
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को दिन के 2 बजे जिलाधिकारी धनराज निप्पनिकर ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को 16 जुलाई तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि अगली समीक्षा में अधूरा कार्य मिलने पर संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय होगी। डीएम ने धर्मशालाओं, रेन शेल्टर, सिटी टेंट