शाहपुर विधायक केवल पठानिया ने पंचायत बौहडू सारना का दौरा किया।विधायक ने जंगल के रास्ते लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई को पैदल तय किया और गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने गांव में 5 लाख रुपए की लागत से बने कॉमन सर्विस सेंटर का लोका अर्पण भी किया। उन्होंने कहा सरकार की पहली प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं को समाधान करना है।