पंचकूला: पंचकूला करेगा चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पांचवें संस्करण की मेजबानी, डीसी ने पंचकूला सेक्टर-1 में दी जानकारी
चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पांचवें संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में होने जा रहा है। 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में देशभर से फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार हिस्सा लेंगे। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन भारतीय चित्र साधना और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। ये जानकारी पंचकूला DC ने दी