पंचकूला: तवा चौक के पास पार्क से मोटरसाइकिल हुई चोरी, मामला दर्ज
तवा चौक के पास पार्क से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में आज असलम खान ने बताया है की मैं अपनी मोटरसाइकिल पर तवा चौक पर काम करने के लिए आया था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को चौक के पास पार्क में खड़ा किया था जहां से उसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।