पंचकूला: 5 फ़रवरी को कांग्रेस जनसंदेश यात्रा में कालका से हजारों पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे रायपुर रानी, बैठक हुई संपन्न
कांग्रेस संदेश यात्रा में कालका क्षेत्र से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर रानी अनाज मंडी जाएंगे। कांग्रेस की ये यात्रा 5 फरवरी को सुबह 11 बजे रायपुर रानी अनाज मंडी पहुँचेगी। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय सिंगला ने जानकारी देते हुए कहा कि कालका कांग्रेस भवन में इस बाबत एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।