पंचकूला: पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन ने कहा- वह पंचकूला विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी में शामिल होने की चर्चा पर तोड़ी चुप्पी
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन ने पंचकूला से ही विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह कांग्रेस में थे और कांग्रेस में ही रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम कालका विधानसभा से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं।