डेहरी: सुजानपुर के ऑटो चालक की बेटी अंजली बनी मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉपर, बनना चाहती है IAS
Dehri, Rohtas | Mar 31, 2024 डेहरी प्रखंड के सुजानपुर स्थित कुशवाहा टोला निवासी जय प्रकाश सिंह ऑटो चालक की बेटी ने पूरे बिहार में मैट्रिक की परीक्षा के परिणाम में टॉप- 10 में स्थान बनाया है। अमझौर के पीपीसीएम हाईस्कूल की छात्रा अंजली कुमारी इस बार मैट्रिक की परीक्षा में टॉपर की लिस्ट में शुमार हुई है।जिससे अंजलि के घर में काफी खुशी है। अंजलि को कुल 480 अंक मिले है।