डेहरी: रौनियार वैश्य समाज का एनीकट रोड के निजी रेस्टोरेंट में होली मिलनसमारोह आयोजित, हास्य कवियों ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
Dehri, Rohtas | Mar 31, 2024 रौनियार वैश्य समाज द्वारा के लोगो ने एनीकट स्थित एक रेस्टो में होली मिलन सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। मौके पर वैश्य समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एवं फूलों की बरसात कर स्वागत किया और बधाई दी । कार्यक्रम के दौरान हास्यकवि सत्येन्द्र गुप्त ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा गरीबों की थाली में पुलाव आ गया ऐसा लगता है कि चुनाव आ गया..।