डेहरी: पाली पुल के समीप NH-2 खड़ी टूरिस्ट बस में ट्रक की टक्कर में 1 की मौत 9 घायल, राँची से दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे यात्री
Dehri, Rohtas | Mar 30, 2024 नगर थाना के पाली पुल पर शमशान घाट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर खड़ी एक टूरिस्ट बस में अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से सीधी जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई वही 9 लोग घायल हो गए है।बताया जाता है की रांची से दो टूरिस्ट बसों पर सवार तकरीबन 100 से ज्यादा यात्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे इसी दौरान डेहरी में हादसा हो गया