चरखारी: चरखारी में जलसे के बाद ताजिए सुपुर्द-ए-खाक, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
चरखारी के गोलाघाट मैदान में जलसे के बाद शिया व सुन्नी समुदाय ने ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। मोहर्रम में निकले जुलूस में श्रद्धालुओं ने मातम करते हुए कर्बला पहुंचकर ताजिए दफन किए। जुलूस में ढाल सवारी, दुलदुल व बुर्राख भी शामिल रहे। जगह-जगह इमाम हुसैन के नाम का लंगर बांटा गया। सुरक्षा के लिए एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।