शिवसागर: शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गाँव में हाई टेंसन तार के चपेट में आने से एक नीलगाय की हुई मौत
शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गाँव के सिवानों में आज बुधवार को शाम के 5 बजे के करीब हाई टेंसन तार के चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। जहाँ इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए स्थानीय लोंगो ने कहा की 11 हज़ार वोल्ट की विधुत लाईन का तार काफ़ी निचे झूल रहा था। जहाँ करंट के चपेट में आने से नीलगाय का मौत हो गई है।