रामगढ़: रामगढ के नवनियुक्त बीडीओ से शिक्षा विभाग के कर्मियों एवं शिक्षकों ने की शिष्टाचार मुलाकात
Ramgarh, Palamu | Jun 24, 2026 रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में बुधवार दोपहर 3 बजे नव नियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी मारवाड़ी साहू से प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी रोहित कुमार गुप्ता, बीपीएम मोहम्मद कैसर, ओमप्रकाश भारती एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने मुलाकात की। बीडीओ को पौधा देकर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया।