हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम, वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर, बच्चों को किया जागरूक
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य में 4 नवम्बर से 18 नवम्बर तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को जंक्शन की कैनाल कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।