धनघटा: छितही गांव के पास ऑटो रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, पीआरवी 8294 ने तत्परता से अस्पताल पहुंचाया
संतकबीरनगर। थाना महुली क्षेत्र के छितही गांव के पास ऑटो रिक्शा पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी 8294 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। गुरुवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीआरवी 8294 को छितही क्षेत्र से कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि ऑटो रिक्शा पलटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।