लूनकरनसर: लूनकरणसर में 1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों-चना की खरीद, सभी तैयारियां पूरी हैं
क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड लूनकरणसर द्वारा रबी फसलों सरसों और चना की खरीद 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। यह खरीद कृषि उपज मंडी लूनकरणसर स्थित खरीद केंद्र पर की जाएगी। समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु पारीक ने बताया कि खरीद को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। 1 अप्रैल से किसान अपनी उपज लेकर आ सकते है।