बासुकीनाथ गणपति पैलेस में रायसुमारी हेतु भाजपा के द्वारा एक बैठक मंगलवार 6 बजे शाम के लगभग आयोजित की गई थी।इस बैठक में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन भाजपा जिला अध्यक्ष के अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न भाजपा के नेता व पदाधिकारी गण के साथ दर्जनों कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे।कई बिंदु पर इन लोगों के साथ चर्चा की गई।