अंबाह: सब्जी मंडी, सदर बाजार और गंज क्षेत्र में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई; हटाए अतिक्रमण
Ambah, Morena | Dec 27, 2024 शुक्रवार शाम 5बजे अम्बाह नगर पालिका द्वारा पुलिस के सहयोग से नगर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी शारिब कौशर भी साथ में थे। ज्ञात रहे की शुक्रवार को नपा के अमले ने प्रमुख बाजरो में अतिक्रमण हटाया. लोगों ने कुछ विरोध भी किया, लेकिन उनकी अनदेखी कर दी गई।