चायल: चंदूपुर गांव में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बंदर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
कौशाम्बी। नेवादा ब्लॉक के चंदूपुर गांव में आवारा कुत्तों के हमले में एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद समय पर वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, जिससे घायल बंदर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। यह मामला शनिवार की देर शाम छह बजे का बताया जा रहा है!