मेडिकल एजुकेशन विभाग की ओर से मेरठ से डॉ. ज्ञानेश्वर टाक एवं बुलंदशहर से डॉ. ज्योति मिश्रा की जांच टीम ने मंगलवार सुबह सवा नौ बजे करीब राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सीएमएस डॉ. नवीन जैन के साथ सरकारी ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया, जहां मेडिकल वेस्टेज के गलत निस्तारण, बेड पर चादर न होने तथा बाथरूम व स्टाफ वॉशरूम की गंदगी पर नाराजगी जताई।