इस्लामपुर: शादी के लग्न के कारण खुदागंज बाजार में लगा भीषण जाम
इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज बाजार में शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को शादी का लग्न अधिक रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बारात, सजावट वाले वाहन और निजी गाड़ियों की भीड़ के चलते बाजार क्षेत्र में घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान बाइक, ऑटो और चार पहिया वाहन लंबी कतार में फंसे रहे