राठ: गल्ला मंडी परिसर में सड़क दुर्घटना में घायल किसान की हुई मौत, परिजनों का आरोप- टैक्टर ने मारी थी टक्कर
Rath, Hamirpur | Apr 2, 2026 राठ क्षेत्र के मुस्करा के गल्ला मंडी परिसर के अंदर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए 59 वर्षीय एक किसान की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। किसान को गल्ला मंडी परिसर के अंदर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गये थे। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया।