परसिया: बीएमएस ऑफिस के सामने सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, बाइक सवार पाइप से टकराकर कार में घुसा
चांदामेटा मार्ग पर सात मई की दोपहर बीएमएस आफिस के समीप एक बाईक सवार खडी कार से टकराकर गंभीर घायल हुआ था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मंगलवार को ढाई बजे सामने आए इस सीसीटीवी फुटेज में बाईक पर ले जाए जा रहे पाईप से टकराकर अनियंत्रित होकर युवक खडी कार में टकराकर घायल हुआ था।फुटेज में दो युवक बाईक पर लोहे का पाईप ले जाते दिख रहे है।