फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने महज दो घंटे में लूट कांड का सफल उद्भेदन किया, दो बदमाश गिरफ्तार
फारबिसगंज - रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के गिट्टी टोला सैफगंज के समीप बाईक सवार अज्ञात बदमाशों के द्वारा 21 फरवरी की देर रात हथियार के बल पर मुरलीगंज निवासी अमित कुमार के साथ घटित लूट कांड मामले का फारबिसगंज पुलिस ने घटना के महज दो घंटे के अंदर उदभेदन करते हुए घटना में शामिल दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया व घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद कर लिया है।