हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी के गांव राठीखेड़ा में इथेनॉल फैक्ट्री के एमओयू को रद्द करने की मांग व किसानों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 17 दिसंबर को किसान संगठन हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट के बाहर महापंचायत करेंगे। किसान नेता मंगेश चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत भी आएंगे।