राजगढ़: राजगढ़ जिले के भाटपुरा गांव में गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग
राजगढ़ जिले के भाटपुरा गांव में गुरुवार को दोपहर 2:00 करीब गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। जिसके चलते किसान जगदीश पिता अमर सिंह सौंधिया की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के फायर चालक रवि शाक्य सहित फायर फाइटर व टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।