ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र के रमपुरवा में 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि देवलौंद थाना क्षेत्र के रमपुरवा में 32 साल की गेंदबाई ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की है।मामले में रविवार सुबह 8 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।