लोहारू: लोहारू रेलवे स्टेशन पर बरसाती पानी बना राहगीरों की मुसीबत,पार्किंग और प्रवेश द्वार पर यात्रियों को भारी परेशानी#jansams
Loharu, Bhiwani | Jul 11, 2025 अमृत भारत योजना के अंतर्गत लोहारू रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यकरण का कार्य जारी है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते स्टेशन परिसर में यात्रियों और वाहन चालकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या स्टेशन के मुख्य द्वार और पार्किंग स्थल पर बरसात के पानी के भराव की है, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को खासकर महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा