लोहारू: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात बुलेरो की टक्कर से बैंककर्मी घायल, एक को भिवानी रेफर किया गया
Loharu, Bhiwani | Jul 10, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई पर आज सात नं. चुंगी और चौ. बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय के बीच एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात बुलेरो वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार स्थानीय बैंक कर्मचारी अजय और बैंक गार्ड शमशेर सिंह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गार्ड शमशेर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया है।