प्रतापपुर: दुरती में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, 950 लीटर डीजल समेत दो टैंकर जब्त, 2 गिरफ्तार
सूरजपुर जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत प्रतापपुर पुलिस ने डीजल चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में देर रात रेड कार्रवाई कर करीब 950 लीटर चोरी का डीजल, दो टैंकर और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया। मामले में ढाबा संचालक