बरही: बरही नगर में मानसून की बेरुखी से नदी नालों में पानी का संकट,पीने के पानी के लिए भटक रहे मवेशी आमजन परेशान
Barhi, Katni | Jun 25, 2026 बरही नगर में मानसून की बेरुखी से नदी नालों में पानी का संकट गहरा गया है मवेशी आमजन पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे है,गौरतलब है कि नगर के ऐतिहासिक नाला भीषण गर्मी में सूख गया है जिससे मवेसी पीने के पानी के लिए भटक रहे है। हर 15 जून से मानसून सक्रिय हो जाता था मगर इस वर्ष अभी तक बारिश न होने से भीषण गर्मी से लोग परेशान है किसानों आमजनों में चिंता बनी है।